साजन के बाद विकास, नितेश ने भी जीते पदक
20-Oct-2022 12:48 PM 2971
पोंटवेंद्रा (स्पेन), 20 अक्टूबर (संवाददाता) भारत के युवा पहलवान विकास और नितेश ने अंडर-23 विश्व चैंपियनशिप की ग्रीको रोमन प्रतियोगिता में देश के लिये दो और कांस्य पदक अर्जित किये हैं। विकास ने 72 किग्रा वर्ग का कांस्य पदक जीतने के लिये बुधवार को जापान के डाइगो कोबायाशी को 6-0 से मात दी। शुरुआती दौर में किर्गिज़स्तान के आदिलखान नुर्लान्बेकोव (11-0) और स्पेन के मार्कोस सैन्शेज़ (10-1) को हराने के बाद विकास ने सेमीफाइनल में क्रोएशिया के पावेल पुकलावेक (0-9) से हारकर कांस्य पदक मैच में प्रवेश किया था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^