साल के आखिरी दिन राहुल करेंगे प्रेस को संबोधित
30-Dec-2022 10:10 PM 7902
नयी दिल्ली 30 दिसंबर (संवाददाता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी साल के आखिरी दिन शनिवार को यहां पार्टी मुख्यालय में प्रेस को संबोधित करेंगे। श्री गांधी भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने के बाद देश की राजधानी में पहली बार मीडिया से बातचीत करेंगे। श्री गांधी शनिवार को दोपहर 12.30 मीडिया से रू-ब-रू होंगे। कांग्रेस नेता ने सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर तक के लिए भारत जोड़ो यात्रा आरंभ की थी और यात्रा के दौरान वह अब तक आठ बार प्रेस से बातचीत कर चुके हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^