साल की पहली वनडे सीरीज में श्रीलंका से भिड़ेगा भारत
09-Jan-2023 08:14 PM 3560
गुवाहाटी, 09 जनवरी (संवाददाता) नये कप्तान के साथ टी20 सीरीज जीतने के बाद भारतीय टीम साल की पहली एकदिवसीय शृंखला में श्रीलंका का सामना करेगी, जिसकी शुरुआत मंगलवार को यहां बरसपारा स्टेडियम में पहले वनडे के साथ होगी। यह सीरीज इसी साल स्वदेश में होने वाले एकदिवसीय क्रिकेट विश्व कप के लिहाज से महत्वपूर्ण है। भारत ने टी20 विश्व कप 2022 की विस्मरणीय हार के बाद न्यूजीलैंड और बंगलादेश के खिलाफ भी वनडे सीरीज खेली, लेकिन एक जनवरी को विश्व कप को ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई बैठक के बाद यह टीम का पहला वनडे अभियान है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^