सामाजिक न्याय का राज आज की जरुरत: अखिलेश
14-Apr-2025 10:44 PM 9561
लखनऊ 14 अप्रैल (संवाददाता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि ‘सामाजिक न्याय का राज’ आज की जरुरत है जिसका असली मतलब है संविधान की बराबरी की भावना और समता-समानता के सिद्धांतों की सही में स्थापना करना है और इसी से नागरिकों के अधिकारों की सही में रक्षा हो पायेगी। श्री यादव ने सोमवार को कहा कि सामाजिक न्याय के राज से नागरिकों के मौलिक अधिकारों की रक्षा होगी और सरकार की असीमित शक्तियां सीमित होंगी, जिससे उनकी मनमर्जी का राज ख़त्म होगा। फिर देश संविधान से चलेगा, मन-विधान से नहीं। सामाजिक न्याय के माध्यम से ही हम भेदभाव व सामाजिक असमानता को समाप्त कर सकते हैं और एक न्यायपूर्ण समाज के निर्माण के सपने को पूरा कर सकते हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^