सांगली जिले में दो समूहों के बीच हुयी हिंसा में दो लोगों की मौत
09-Mar-2022 08:22 PM 3845
सांगली, 09 मार्च (AGENCY) महाराष्ट्र के सांगली जिले की जाट तहसील के उमादी में दो समूहों के बीच हुई हिंसा में दो युवकों की मौत हो गयी जबकि एक घायल हो गया। पुलिस ने कहा कि झड़प के पीछे प्रेम प्रसंग की संभावना है। घटना मंगलवार की रात की है जब पीड़ित जाट तहसील से दो किलोमीटर दूर अहमदनगर-वीजापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ढाबे पर खाना खाने गये थे और आरोपियों तथा पीड़ितों के बीच प्रेम प्रसंग को लेकर तीखी नोकझोंक हुई जिसमें आरोपियों ने धारदार हथियारों से पीड़ितों की हत्या कर दी। मृतकों की पहचान गुंडा उर्फ ​​मडगोंडा नागप्पा बागली 21 वर्ष और संतोष राजकुमार माली 21 वर्ष के रूप में हुई है। घायल का इलाज सोलापुर के अस्पताल में किया गया। इस मामले में पुलिस ने सात संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^