सांसदों का निलंबन भाजपा की तानाशाही का प्रतीक: सपा
20-Dec-2023 06:07 PM 2457
अयोध्या, 20 दिसम्बर (संवाददाता) समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री रामअचल राजभर और लालजी वर्मा ने बुधवार को कहा कि लोकसभा में सांसदों का निलम्बन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार की तानाशाही का प्रमाण है। सपा नेताओं ने यहां सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि लोकसभा में सांसदों का निलम्बन भाजपा की तानाशाही मानसिकता का परिचायक है। लोकसभा में सभी सांसदों को बोलने का हक है। देश में लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिये अगले लोकसभा चुनाव में भाजपा को उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर हराने का काम किया जायेगा। इस लक्ष्य को लेकर हम लोग आगे बढ़ रहे हैं। पार्टी ने चुनाव जीतने के लिये कमर कस लिया है। आम जनता के बीच जाकर भाजपा की जनविरोधी नीतियों को बताने का काम करेंगे। देश में महंगाई, भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था और भाजपा के डिक्टेटरशिप के मुद्दे पर चुनाव लड़ेंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^