साय ने गृह मंत्री शाह,वित्त मंत्री सीतारामन एवं रेल मंत्री वैष्णव से की मुलाकात
23-Dec-2023 08:01 PM 7563
रायपुर 23 दिसम्बर(संवाददाता)दिल्ली के दौरे पर गए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गृह मंत्री अमित शाह,वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन एवं रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से आज शिष्टाचार मुलाकात की। श्री साय ने गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की और उनसे राजनीतिक एवं राज्य से जुड़े विषयों पर विचार विमर्श किया। मुख्यमंत्री ने इसके उपरान्त वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन से उनके आवास पर मुलाकात की।श्री साय ने उनसे राज्य से जुड़े विषयों पर चर्चा की।श्री साय ने आज ही रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से रेल मंत्रालय में मुलाकात की और उनसे राज्य के रेलवे से जुड़े विषयों पर विचार विमर्श किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^