सब जूनियर हाॅकी चैंपियनशिप में महाराष्ट्र,मप्र और छत्तीसगढ़ की जीत
12-Oct-2023 07:57 PM 5717
छत्तीसगढ़, 12 अक्टूबर (संवाददाता) छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में पहली हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरुष और महिला वेस्ट जोन चैंपियनशिप 2023 के चौथे दिन गुरुवार को महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ ने सब जूनियर महिला वर्ग में अपने-अपने मैचों में जीत दर्ज की जबकि मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात ने सब जूनियर पुरुष वर्ग के अपने-अपने मैच जीते। दिन के पहले मैच में सब जूनियर महिला वर्ग में हॉकी महाराष्ट्र ने दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव हॉकी को 7-0 से हराया। दूसरे मैच में हॉकी मध्य प्रदेश ने सब जूनियर महिला वर्ग में गोवा हॉकी को 23-0 से हराया। तीसरे मैच में सब जूनियर महिला वर्ग में छत्तीसगढ़ हॉकी ने हॉकी गुजरात को 13-0 से हराया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^