सब जूनियर हॉकी में हरियाणा और यूपी का बोलबाला
02-Oct-2023 07:33 PM 1448
नई दिल्ली, 2 अक्टूबर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के झाँसी में पहली हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरुष और महिला नॉर्थ जोन चैंपियनशिप 2023 के दूसरे दिन सोमवार को हॉकी हरियाणा और उत्तर प्रदेश हॉकी ने सब जूनियर महिला वर्ग में अपने-अपने मैचों में जीत दर्ज की जबकि हॉकी हरियाणा, हॉकी चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश हॉकी सब जूनियर पुरुष वर्ग में अपने-अपने मैचों में विजयी रहे। दिन के पहले मैच में सब जूनियर महिला वर्ग में हॉकी हरियाणा ने हॉकी पंजाब को 4-2 से हराया। हॉकी हरियाणा ने सीमा (35', 60') और दीया (37', 54') के माध्यम से ठोस बढ़त बनाई। इस बीच, हॉकी पंजाब के लिए कौर गगनदीप (25') और तनु रानी (56') ने एक-एक गोल किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^