सचदेवा ने दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना लागू होने का किया स्वागत
05-Apr-2025 09:32 PM 5441
नयी दिल्ली 05 अप्रैल (संवाददाता) दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने राष्ट्रीय राजधानी में आयुष्मान भारत योजना लागू होने पर प्रसन्नता व्यक्त की है और कहा कि भाजपा सरकार ने इस योजना का दोहरा लाभ दिल्ली वालों को देने का वादा विधानसभा चुनाव के दौरान अपने संकल्प पत्र में किया था, जिससे महज 45 दिन में पूरा कर दिया है। श्री सचदेवा ने शनिवार को संवाददाताओं से कहा कि मात्र 45 दिन में महिला समृद्धि योजना के जरिये महिलाओं को प्रति माह 2500 रुपये देने और आयुष्मान भारत योजना के तहत 10 लाख रुपये का निशुल्क इलाज की सुविधा देने जैसे महत्वपूर्ण और बड़े आर्थिक व्यय वाली योजनाओं की प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी करके मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की भाजपा सरकार ने एक कीर्तिमान बनाया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^