सचदेवा ने जिलाध्यक्षों को विकसित दिल्ली के निर्माण के लिए काम करने को कहा
27-May-2025 10:31 PM 3090
नयी दिल्ली 27 मई (संवाददाता) दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्षों के साथ पार्टी कार्यालय में मंगलवार शाम मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर चलने वाले संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम पर चर्चा की और उन्हें विकसित दिल्ली के निर्माण के लक्ष्य हासिल करने के उदेश्य से काम करने को कहा। बैठक के दौरान श्री सचदेवा और श्रीमती गुप्ता के अलावा दिल्ली भाजपा की सह प्रभारी डॉ. अल्का गुर्जर, संगठन महामंत्री पवन राणा और महामंत्री विष्णु मित्तल ने नवनिुयुक्त 14 जिलाध्यक्षों और राज्य परिषद के 105 सदस्यों को शुभकामनां दीं और आशा व्यक्त की कि सभी दिल्ली संगठन और सरकार पूरी स्फूर्ति से काम कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विकसित भारत की कल्पना को साकार करेंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^