सचिन पायलट ने अर्पित की मुलायम सिंह को श्रद्धांजलि
15-Oct-2022 10:14 PM 5522
इटावा, 15 अक्टूबर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन पर राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के नेता सचिन पायलट ने शनिवार को उनके पैतृक गांव सैंफई में श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री यादव का 10 अक्टूबर को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। उनके पैतृक गांव सैंफई में श्री यादव का अंतिम संस्कार किया गया था। पायलट ने सैंफई स्थित श्री यादव के पुश्तैनी आवास पर जाकर उनके पुत्र और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात कर अपनी संवेदना प्रकट की।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^