सचिन-जिगर ने सिटाडेल: हनी बनी के पहले गाने ‘ये सफर’ का अनावरण किया।
02-Aug-2024 12:25 PM 6200
मुंबई, 02 अगस्त (संवाददाता) संगीतकार जोड़ी सचिन-जिगर ने शो सिटाडेल: हनी बनी के पहले गाना ये सफर का अनावरण किया।सचिन-जिगर ने प्रिया सरैया और शिल्पा राव के साथ मिलकर शो के अपने पहले गाने 'ये सफर' के लाइव प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह रोमांटिक गीत हनी और बनी की प्रेम कहानी कहता है, जिसका किरदार वरुण धवन और सामंथा प्रभु ने निभाया है।निर्देशक राज और डीके के साथ उनके सहयोग के बारे में बात करते हुए, सचिन-जिगर ने कहा, राज और डीके के साथ हमारा सफर शोर इन द सिटी में 'साइबो' से शुरू हुआ और गो गोवा गॉन, द फैमिली मैन, स्त्री, फ़र्ज़ी और अब सिटाडेल: हनी बनी के साथ जारी रहा। एक रचनात्मक टीम के रूप में, हमें कभी भी आप सभी प्रशंसकों को धन्यवाद देने का मौका नहीं मिला। शो का यह रोमांटिक गीत बस हम, राज और डीके, प्रिया और शिल्पा की ओर से एक धन्यवाद नोट है।सचिन-जिगर और शिल्पा राव द्वारा गाए गए इस गीत को सचिन-जिगर ने कंपोज किया था और प्रिया सरैया ने इसे लिखा था। 'ये सफर' के अलावा, शो का एक और गाना, जो कि शो का टाइटल ट्रैक है, को भी ऐश किंग के साथ नए टैलेंट शुभम और श्रुति ने लाइव परफॉर्म किया।सचिन-जिगर ने कहा, राज और डीके बहुत ही बोल्ड और बहादुर हैं, और इसका सबूत यह है कि जब भी हमने साथ काम किया है, हम हमेशा एक नई आवाज़ और नई प्रतिभा को सामने लाने में सक्षम रहे हैं और सिटाडेल का यह नया टाइटल ट्रैक इसका एक आदर्श उदाहरण है।उन्होंने पहले शोर इन द सिटी, गो गोवा गॉन, फ़र्ज़ी, द फ़ैमिली मैन, स्त्री और कई अन्य पर एक साथ काम किया है। सिटाडेल: हनी बनी राज और डीके और सचिन-जिगर के बीच 8वां सहयोग है।सचिन-जिगर का हालिया सिंगल 'डायमंड नी' सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। वह राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर अभिनीत अपनी आगामी हॉरर-कॉमेडी स्त्री 2 की रिलीज़ के लिए भी तैयार हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^