सहारनपुर के शहद की मिठास के विदेशी दीवाने
15-Nov-2023 08:01 PM 7030
सहारनपुर 15 नवंबर (संवाददाता) काष्ठ हस्तशिल्प और आम के साथ ही सहारनपुर जिले का शहद भी दुनिया भर में पसंद किया जा रहा है। विश्व के कई देशों में यहां से शहद का निर्यात हो रहा है। गंगोह के एक मधुमक्खी पालक और निर्यातक को ऑस्ट्रेलिया से 44 हजार किलाे शहद और दस हजार किलो मोम का ऑर्डर मिला है। इसमें से शहद की करीब आधी मात्रा ऑस्ट्रेलिया भेजी जा चुकी है। जिले का मधुमक्खी पालन में प्रदेश में प्रमुख स्थान है। यहां पर साढे़ पांच हजार से अधिक लोग इस कारोबार से जुड़े हुए हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^