सहिष्णुता हमारी संस्कृति का आधार रही है : आर्लेकर
21-Oct-2023 11:42 PM 6863
पटना 21 अक्टूबर (संवाददाता) बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज कहा कि सहिष्णुता हमारी संस्कृति का आधार बताया और कहा कि राजनीतिक क्षेत्र में भी संकीर्ण विचारों से ऊपर उठकर सहिष्णुता को स्थापित करना चाहिए। श्री आर्लेकर ने शनिवार को बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री स्व. डाॅ. श्रीकृष्ण सिंह के 136वें जन्म दिवस के अवसर पर बिहार इंटेलेक्चुअल फोरम एवं मेडिवर्सल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में बिहार इंडस्ट्रीज एसोसियेशन, पटना के सभागार में आयोजित ‘बिहार केसरी सम्मान समारोह’ में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सहिष्णुता हमारी संस्कृति का आधार रही है। उन्होंने कहा कि मतभेद होने के बावजूद भी हममें मन का भेद नहीं होना चाहिए। राजनीतिक क्षेत्र में भी संकीर्ण विचारों से ऊपर उठकर सहिष्णुता को स्थापित करना चाहिए। एकजुट होकर ही हम विकास की राह पर आगे बढ़ सकते हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^