03-Apr-2022 08:51 PM
3475
सैक्रामेंटो, 03 अप्रैल (वार्ता/शिन्हुआ) अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया की राजधानी सैक्रामेंटो में रविवार तड़के एक गोलीबारी में छह लोगों की मौत हो गई और कम से कम नौ लोग घायल हो गए।
पुलिस विभाग ने ट्वीट कर कहा, "अधिकारियों ने कम से कम 15 गोलीबारी पीड़ितों का पता लगाया, जिनमें छह मृतक भी शामिल हैं।"
सैक्रामेंटो में हुई गोलीबारी के बाद पुलिस ने कई सड़कों को बंद कर दिया। पिछले कुछ वर्षों में पूरे अमेरिका में बंदूक हिंसा बढ़ रही है। कोविड-19 महामारी के कारण आर्थिक और सामाजिक व्यवधानों से लेकर 2020 के चुनावों के दौरान अशांति और बंदूकों की बिक्री में वृद्धि तक इसके कई कारण हैं।
गैर-लाभकारी अनुसंधान समूह गन वायलेंस आर्काइव के आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष अब तक देश में बंदूक हिंसा के कारण 17,000 से अधिक लोग मारे गए हैं या घायल हुए हैं। इस दौरान अमेरिका में कम से कम 110 सामूहिक गोलीबारी हुई हैं।...////...