सैनी के नेतृत्व में भाजपा तीसरी बार सरकार बनाएगी
11-Oct-2024 07:52 PM 4832
चंडीगढ़, 11अक्तूबर (संवाददाता) हरियाणा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने शुक्रवार को निर्दलीय विधायकों के भाजपा को समर्थन देने के बाद कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में 51 विधायकों के साथ प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। श्री बड़ौली ने सोनीपत में कांग्रेस पर भी तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस सुधरना ही नहीं चाहती। उन्होंने कहा कि भाजपा की जीत 36 बिरादरी और सर्वसमाज की जीत है।राज्य की जनता ने इतिहास रचते हुए भाजपा को स्पष्ट बहुमत दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के 48 विधायक चुनाव जीते हैं और तीन निर्दलीय विधायकों ने समर्थन दिया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^