सैफ अंडर-16 : बंगलादेश पर जीत के साथ भारत का आगाज़
02-Sep-2023 07:16 PM 4216
थिम्फू (भूटान), 02 सितंबर (संवाददाता) भारतीय अंडर-16 पुरुष फुटबॉल टीम ने शनिवार को सैफ अंडर-16 चैंपियनशिप में बंगलादेश को 1-0 से हराकर अपने अभियान की विजयी शुरुआत की। कोच इश्फाक अहमद की अगुवाई वाली टीम ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेलते हुए लंबे समय तक बंगलादेश के गोलकीपर नाहिदुल इस्लाम को पार नहीं कर सकी, लेकिन थोंगम्बा सिंह उशम ने 74वें मिनट में निर्णायक गोल जमाकर भारत को जीत दिलाई।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^