सजा पूरी कर चुके 12 पाकिस्तानी कैदियों को स्वदेश भेजा गया
17-Feb-2022 10:22 PM 3705
नयी दिल्ली 17 फरवरी (AGENCY) पाकिस्तान के 12 कैदियों को सजा पूरी करने के उपरांत गुरुवार को उनके देश भेज दिया गया। विदेश मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक इन पाकिस्तानी कैदियों को अटारी-वाघा के रास्ते पाकिस्तान वापस भेजा गया है। उन्होंने बताया कि भारतीय कैदियों और मछुआरों की शीघ्र रिहाई और प्रत्यावर्तन सहित सभी मानवीय मामलों को निपटाना भारत सरकार की प्राथमिकता में है। सरकार के लगातार प्रयासों 2022 में अब तक 20 भारतीय मछुआरों को पाकिस्तान की हिरासत से रिहा करने और वापस लाने में सफलता मिली है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^