सक्षम एवं समर्थ अर्थव्यवस्था के रूप में उभर रहा है उत्तर प्रदेश : योगी
05-Sep-2022 06:37 PM 6777
लखनऊ 05 सितंबर (संवाददाता) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर और बेहतर कानून व्यवस्था के चलते पिछले पांच सालों में उत्तर प्रदेश में निवेश की संभावनायें प्रबल हुयी है और जनसंख्या घनत्व के मामले में अव्वल यह राज्य सक्षम एवं समर्थ अर्थव्यवस्था के रूप में उभर रहा है। अश्वमेधा-एलारा इंडिया डायलॉग-2022 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये संबोधित करते हुये उन्होने कहा कि पांच वर्ष में उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था सुदृढ़ हुई है। लेबर और इन्वेस्टर रेग्युलेशन में हमारी सरकार ने 500 से अधिक सुधार किए हैं। 40 विभागों के 1400 कंप्लायन्स निरस्त किए गए हैं। निवेश मित्र के माध्यम से 19 विभागों की 353 सेवाओं को ऑनलाइन किया गया है। हमने प्रदेश में ऑनलाइन सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया है। इससे उद्यमियों का प्रदेश में निवेश करना आसान हुआ है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^