सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 के गाना लेके प्रभु का नाम का टीजर रिलीज
20-Oct-2023 02:22 PM 3901
मुंबई, 20 अक्टूबर (संवाददाता) बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘टाइगर 3’ के पहले गाना लेके प्रभु का नाम का टीजर रिलीज हो गया है।यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म टाइगर 3 के लेके प्रभु का नाम का टीजर रिलीज हो गया है।सलमान खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर फिल्म 'टाइगर 3' के पहले गाने लेके प्रभु का नाम का टीजर साझा किया और लिखा, टाइगर और जोया पार्टी के लिए तैयार हैं। 'लेके प्रभु का नाम' 23 अक्टूबर को धूम मचाएगा। देखो एक छोटी सी झलक।' 'लेके प्रभु का नाम' को अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है। ' टाइगर 3 से पहले इस फ्रेंचाइजी के दो पार्ट एक था टाइगर (2012) और टाइगर जिंदा है (2017) रिलीज हो चुके हैं।फिल्म टाइगर 3 का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया है। टाइगर 3 में सलमान खान, कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी की मुख्य भूमिका है। टाइगर 3 इस साल दीवाली के मौके पर हिंदी, तेलुगु और तमिल में रिलीज होगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^