समाज को बांटने के सपा के अभियान को पूरा नहीं होने देंगे: केशव
03-Feb-2023 09:59 PM 6895
उन्‍नाव 03 फरवरी (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी (सपा) रामचरितमानस पर सवाल उठा कर समाज को बांटने का अभियान चला रही है जिसे किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने दिया जायेगा। जिले के नवाबगंज ब्‍लाक के कुशुम्‍भी गांव में पत्रकारों से बातचीत में श्री मौर्य ने शुक्रवार को कहा “सपा मुखिया कहते हैं कि वह शूद्र हैं और उनके महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य रामचरितमानस पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हैं लेकिन मै गर्व से कहता हूं कि मै हिन्दू हूं। मैं श्री राम चरित मानस को मानता हूं। मैं अखंड मानस का पाठ कराता हूं। राम लला का भव्‍य मंदिर बनाने के लिए राम जन्‍म भूमि आंदोलन का सिपाही रहा हूं। वह जहर फैलाएंगे लकिन हम समाज को बंटने नहीं देंगे, समाज को एक करेंगें।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^