समाजवादी आंदोलन का मूलमंत्र ही सामाजिक न्याय रहा है: विवेक रंजन
04-Feb-2024 08:02 PM 1862
जौनपुर, 04 फरवरी (संवाददाता) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के आह्वान पर जनपद जौनपुर की केराकत विधान सभा के विझावर सारंग व उदियासन ग्राम में रविवार को पीडीए जनपंचायत का आयोजन किया गया। पीडीए जन पंचायत के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव विवेक रंजन यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादियों ने हमेशा से सामाजिक न्याय, समता, समानता, भाईचारा की लड़ाई लड़ी है और सामाजिक न्याय सदैव से समाजवादी आंदोलन का मूलमंत्र भी रहा है। सभी समाजवादी आंदोलन के नेताओं का निर्विवाद और आमसहमति से यह मानना रहा है कि जो समाज आर्थिक, राजनैतिक और सामाजिक रूप से पिछड़ा है, उसे विशेष अवसर प्रदान कर समाज और विकास के मुख्य धारा में लाया जाए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^