समाजवादी पार्टी ने फूलपुर से अमरनाथ मौर्य को बनाया प्रत्याशी
14-Apr-2024 07:05 PM 6531
प्रयागराज,14 अप्रैल (संवाददाता) समाजवादी पार्टी (सपा) ने फूलपुर लोकसभा सीट से अमरनाथ मौर्य को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की छठी लिस्ट रविवार को जारी की जिसमें सात उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कि उसमें फूलपुर सीट के लिए अमरनाथ मौर्य का नाम शामिल है। कांग्रेस ने अभी तक इलाहाबाद सीट से अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की है। उज्ज्वल रमण सिंह सपा से निकल कर हाल ही में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। राजनीतिक गलियारों में उनके ही चुनाव लड़ने की प्रबल संभावना है लेकिन आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा नहीं हुई है। भाजपा ने दो दिन पहले ही फूलपुर सीट से प्रवीण पटेल को और इलाहाबाद सीट से नीरज त्रिपाठी को प्रत्याशी घोषित कर चुकी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^