16-Sep-2022 11:50 PM
8342
करूंगपल्ली, केरला 26 सितंबर (संवाददाता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा को समर्थन देने के लिए केरल के लोगों का आभार जताया और कहा कि बेरोजगारी, महंगाई तथा अन्य समस्याओं के समाधान के लिए देशवासियों का इस यात्रा से जुड़ना जरूरी है।
श्री गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए आज कहा कि देश में भाईचारे को बढ़ाने के लिए भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन किया गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) जिस तरह से देश में विभाजन की खाई पैदा कर रहे है उसे रोकने के लिए यात्रा का आयोजन जरूरी हो गया था।
उन्होंने कहा कि आरएसएस और भाजपा ने देश में नफरत फैलाई है और वे नहीं चाहते हैं कि देश में लोग भाईचारे, सद्भाव तथा खुशहाली से रहे। उनका कहना था कि जब देश में अंग्रेजों का शासन था तो उन्होंने भी इसी तरह की विभाजनकारी के नीति को अपना देखिए अपना दमन चक्र जारी रखा था।
श्री गांधी ने कहा कि भारत जोडो यात्रा का मक़सद सबको साथ लाना है और देश के सम्मान को विभाजन की साजिश करने वालों से बचाना है। यात्रा के जरिए देश के लोगों में एकता और भाईचारे को बढ़ाना है और इसके लिए कांग्रेस को सभी देशवासियों के समर्थन की जरूरत है। इस यात्रा में लोगो की ताकत महत्वपूर्ण है क्योंकि लोगों के सहयोग से ही देश से महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों के समाधान के लिए सरकार पर दबाव बनाया जा सकता है।...////...