संभल की घटना आरएसएस-भाजपा की साजिश : कांग्रेस
24-Nov-2024 10:54 PM 6615
नयी दिल्ली 24 नवंबर (संवाददाता) कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के संभल में हुई घटना को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की साजिश का नतीजा बताया और कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शासन में कोई ‘सेफ’ नहीं है। कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने रविवार को यहां जारी एक बयान में कहा कि संभल की घटना से साफ हो गया है की ‘बटेंगे तो कटेंगे’ का निंदनीय नारा देने वाले योगी आदित्यनाथ के राज में कोई नागरिक ‘सेफ’ नहीं है। संभल में जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर सीधे फायरिंग के वीडियो सामने आये हैं वे सब मुख्यमंत्री और भाजपा- आरएसएस की सोची समझी साज़िश का दुष्परिणाम है। जो पश्चिमी उत्तर प्रदेश सद्भाव और सौहार्द का प्रतीक रहा है वहाँ षड्यंत्र के तहत तीन लोगों की जान ली गई और कई लोग घायल हुए हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^