संघर्ष समाप्त करने का अंतिम निर्णय रूस और यूक्रेन को लेना है: अमेरिका
01-Jun-2025 05:57 PM 7676
वाशिंगटन, 01 जून (संवाददाता) अमेरिक के विदेश विभाग की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने कहा है कि अमेरिका ने रूस और यूक्रेन को बातचीत की मेज पर बैठाने के लिए काम किया है, लेकिन संघर्ष को कैसे समाप्त किया जाए, इसका फैसला उन पर निर्भर है। सुश्री ब्रूस ने शनिवार को ‘फॉक्स न्यूज’ से कहा कि हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने वार्ता पर अपने विचारों के बारे में बहुत सार्वजनिक रूप से कहा है, जिस पर वह टिप्पणी नहीं कर सकती हैं, लेकिन समझौते की शर्तें अंततः यूक्रेन और रूस के बीच निर्धारित की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने दोनों पक्षों के बीच बातचीत की सुविधा दी है, जो अमेरिकी आवश्यकताओं से अवगत थे, लेकिन परिणाम वास्तव में उन पर निर्भर करेगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका नहीं चाहता कि रूस-यूक्रेन वार्ता महीनों और सालों तक खिंचे, क्योंकि हर दिन मायने रखता है। श्री ट्रम्प ने तीन साल से चल रहे युद्ध को समाप्त करने के लिए पारस्परिक रूप से सहमत और व्यावहारिक समाधान पर पहुंचने में दोनों पक्षों की असमर्थता पर अमेरिका की निराशा को बार-बार व्यक्त किया है और कहा है कि यदि कोई समाधान नहीं निकलता है, तो अमेरिका शांति वार्ता से बाहर निकल जाएगा। रूस और यूक्रेन को अपने हाल पर छोड़ दिया जाएगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^