संजय लीला भंसाली ने सोनाक्षी सिन्हा की तारीफ की
24-May-2024 07:23 PM 1887
मुंबई, 24 मई (संवाददाता) बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार संजय लीला भंसाली ने सोनाक्षी सिन्हा की तारीफ करते हुये कहा है कि वह वैजयंतीमाला और श्रीदेवी की तरह है।संजय लीला भंसाली की वेबसीरीज हीरामंडी: द डायमंड बाजार में मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, शर्मिन सहगल, ऋचा चड्ढा ,संजीदा शेख फरदीन खान और शेखर सुमम जैसे कलाकार शामिल हैं। हीरामंडी: द डायमंड बाजार हाल ही में ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज हुयी है।‘हीरामंडी द डायमंड बाजार’ में सोनाक्षी सिन्हा ने दोहरी भूमिका निभायी है। सोनाक्षी सिन्हा ने रेहाना और फरीदान की भूमिका निभायी है, जो मां बेटी होती हैं। सोनाक्षी के इन किरदारों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं । इस बीच भंसाली ने भी सोनाक्षी की तारीफ की है।भंसाली ने कहा,मैं सोनाक्षी की बेजोड़ स्टार पावर और व्यक्तित्व के कारण उनके साथ काम करना चाहता था। उनकी आंखों में, उनकी चाल में, उनकी संवाद अदायगी में कभी न मिटने वाली आग है। वह वास्तव में बॉलीवुड, भारतीय सिनेमा, मुख्यधारा की सर्वोत्कृष्ट स्टार हैं। वैजयंतीमाला और श्रीदेवीजी की तरह, -सोनाक्षी भी स्टारडम और व्यक्तित्व के उस कद में आती हैं। वह एक उत्कृष्ट लड़की है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^