संजय शिरसट का ट्वीट उनकी अंतरात्मा की आवाज : तापसे
13-Aug-2022 07:46 PM 7262
मुंबई 13 अगस्त (AGENCY) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने शनिवार को कहा कि विधायक संजय शिरसट का ट्वीट तकनीकी त्रुटि के कारण नहीं बल्कि उनकी अंतरात्मा की आवाज है। राकांपा प्रवक्ता महेश तापसे ने अपने बयान में कहा कि बगावत करने वाले कई विधायकों को लगने लगा है कि श्री शिरसट ने गलती की है। श्री शिरसट ने अपने ट्वीट को डिलीट करने के बाद कहा कि यह एक तकनीकी त्रुटि के कारण था, लेकिन उनके चेहरे के भाव और शारीरिक भाषा ने बहुत कुछ समझाया। श्री शिरसट के ट्वीट के बाद श्री तापसे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने साजिश की कि ये विधायक सत्ता के लालची हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^