सम्राट अशोक-औरंगजेब मामले पर भाजपा और जदयू आमने-सामने
13-Jan-2022 08:57 PM 1212
पटना 13 जनवरी (AGENCY) सम्राट अशोक की तुलना औरंगजेब से करने पर बिहार में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के प्रमुख घटक जनता दल यूनाइटेड (जदयू) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अब खुलकर एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी कर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है। जदयू ने साहित्यकार दयाशंकर प्रसाद सिन्हा को भाजपा का नेता बताते हुए उनपर कार्रवाई के लिए जंग छेड़ दिया है। वहीं, भाजपा का कहना है कि श्री सिन्हा का उनकी पार्टी से कोई मतलब नहीं है। साथ ही इस मामले को लेकर बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय जायसवाल ने श्री सिन्हा के खिलाफ पटना के कोतवाली थाना में एक मामला भी दर्ज करवाया है। साहित्यकार के खिलाफ एक खास समुदाय की भावना आहत करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया गया है। इस मुद्दे को लेकर जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने श्री जायसवाल पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि श्री जायसवाल के दिखावटी मुकदमे को लोग समझते हैं। सीधा उनके (श्री सिन्हा) पद्मश्री सम्मान को वापस लिए जाने की मांग करनी चाहिए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^