संसद के शीतकालीन सत्र का सत्रावसान
24-Dec-2022 08:59 PM 4348
नयी दिल्ली, 24 दिसंबर (संवाददाता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्यसभा और लोकसभा के शीतकालीन सत्र का शनिवार को सत्रावसान कर दिया। राज्यसभा और लोकसभा सचिवालयों की ओर से अलग-अलग जारी वक्तव्य में यह जानकारी दी गयी। दोनों सदनों का शीतकालीन सत्र सात दिसंबर को शुरू हुआ था और यह सत्र 29 दिसंबर तक चलना था। दोनों सदनों की कार्यवाही छह दिन पहले ही शुक्रवार को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गयी। लोकसभा सचिवालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार राष्ट्रपति ने लोकसभा के शीतकालीन सत्र का सत्रावसान कर दिया है। राज्य सभा सचिवालय की ओर से भी इसी आशय का वक्तव्य जारी किया गया। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शुक्रवार को दोनों सदनों की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित किए जाने के बाद परंपरागत संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि दोनों सदनों की कार्य मंत्रणा समिति में सभी दलों के नेताओं ने सत्र को समय से पहले स्थगित करने पर सहमति व्यक्त की थी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^