संसद से 142 सांसदों को बाहर निकालना लोकतंत्र की हत्या : पटवारी
22-Dec-2023 08:44 PM 6434
भोपाल, 22 दिसंबर (संवाददाता) विपक्ष के 142 सांसदों के निलंबन के विरोध में कांग्रेस की ओर से आज आयोजित धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि संसद से 142 सांसदों को बाहर निकलना लोकतंत्र की हत्या करने जैसा है। पार्टी की राज्य इकाई ने आज राजधानी भोपाल समेत कई जिला इकाइयों पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान राजधानी भोपाल के रोशनपुरा पर प्रदर्शन को संबोधित करते हुए श्री पटवारी ने कहा कि भारत के लोकतंत्र की मिसाल दी जाती है, इसका अनुसरण भी किया जाता है। लोकतंत्र की खासियत है कि आम नागरिक अपने विचारों को स्वतंत्रता से रख सकता है। सत्ता और विपक्ष देश के आर्थिक, सामाजिक, राजनैतिक विकास के लिए दो पटरियां हैं। ऐसे में संसद से 142 सांसदों को बाहर निकलना लोकतंत्र की हत्या के समान है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^