संतोष ट्रॉफी: जयदीप की हैट्रिक से दिल्ली की बड़ी जीत, कर्नाटक और गुजरात भी जीते
25-Dec-2022 07:44 PM 6596
नई दिल्ली 25 दिसंबर (संवाददाता) जयदीप सिंह की हैट्रिक की बदौलत मेजबान दिल्ली ने रविवार को हीरो संतोष ट्रॉफी के लिए 72वीं नेशनल सीनियर मेंस फुटबॉल चैम्पियनशिप के ग्रुप-1 में पहली जीत हासिल की। डॉ. अम्बेडकर स्टेडियम में खेले गए एकतरफा मुकाबले में दिल्ली ने नई-नवेली लद्दाख को 7-0 से रौंद डाला। पहले मुकाबले में त्रिपुरा से गोलरहित ड्रा खेलने वाली दिल्ली के तेवर आज बदले हुये थे। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए दिन के अन्य मैचों में कर्नाटक ने कड़े संघर्ष के बाद उत्तराखंड को 3-1 से परास्त किया जबकि गुजरात ने त्रिपुरा को 6-0 से धो डाला।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^