संवेदनशीलता से हो जन समस्याओं का समाधान: योगी
10-Dec-2024 10:32 PM 8666
गोरखपुर, 10 दिसंबर (संवाददाता) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन समस्याओं का निराकरण तत्परता और शीघ्रता से किया जाए और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गोरखनाथ मंदिर में रात्रि प्रवास के बाद श्री योगी ने आज सुबह जनता दर्शन में आए लोगों से मुलाकात की। ध्यान से उनकी समस्याएं सुनीं और कहा कि हर समस्या का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और संतुष्टिपरक होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जनता की हर समस्या का समाधान सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^