संविधान की ओर आंख उठाने वालों की आंख निकाल लेंगे दलित, पिछड़ा, गरीब : लालू
15-Apr-2024 08:23 PM 4514
पटना 15 अप्रैल (संवाददाता) राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर संविधान बदलने का आरोप लगाया और चेतावनी देते हुए कहा कि संविधान की तरफ़ आंख उठाकर भी देखा तो इस देश के दलित, पिछड़ा और गरीब मिलकर आंख निकाल लेंगे। श्री यादव रिपीट श्री यादव ने सोमवार को माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ‘एक्स’ पर लिखे पोस्ट में कहा, “भाजपा के वरिष्ठ नेता लगातार संविधान बदलने और समाप्त करने का दावा कर रहे हैं लेकिन प्रधानमंत्री और इनके शीर्ष नेता इन पर कुछ कारवाई करने की बजाय उन्हें ईनाम स्वरूप चुनाव लड़वा रहे है। ये भाजपा वाले चाहते क्या हैं। इन्हें संविधान, दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों और ग़रीबों से समस्या क्या है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^