28-Jul-2022 07:59 PM
5728
शिमला 28 जुलाई (AGENCY) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता संबित पात्रा ने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस का हाल ही में आया बयान संविधान विरोधी, महिला विरोधी और आदिवासी विरोधी है जहां भारत एक ओर उत्सव मना रहा और कांग्रेस विरोध कर रही है।
श्री पात्रा ने आज यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने देश की राष्ट्रपति के खिलाफ अपमानजनक शब्द कहे हैं। विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रीय राजधानी में कांग्रेस द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान भारत के राष्ट्रपति को “राष्ट्रीय पत्नी” कहा था।
श्री पात्रा ने कहा, “कांग्रेस का यह बयान संविधान विरोधी, महिला विरोधी और आदिवासी विरोधी है। राष्ट्रपति का कार्यालय एक संवैधानिक पद है और कांग्रेस की टिप्पणी संवैधानिक विरोधी है। कांग्रेस नेता के इस तरह का बयान हमारे देश के संविधान पर हमला है। हमारी राष्ट्रपति एक महिला हैं और इस प्रकार टिप्पणी महिला विरोधी हैं, वह अपने जीवन में एक महान संघर्ष के बाद इस पद पर पहुंची हैं। हमारे राष्ट्रपति एक आदिवासी हैं और इसलिए ये टिप्पणियां भी आदिवासी विरोधी हैं।”
उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रवर्तन निदेशालय मामले में श्रीमती सोनिया गांधी को बचाने की कोशिश कर रही है। श्री पात्रा ने आरोप लगाते हुए कहा, “कांग्रेस पार्टी सोनिया गांधी को राष्ट्र की मां कहती है, कांग्रेस का यह दोहरा चेहरा है। इससे पहले कांग्रेस ने भी भारत के राष्ट्रपति के लिए ‘ईविल फिलॉसफी’ शब्द का इस्तेमाल किया था। श्रीमती गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए क्योंकि उन्होंने ही श्री चौधरी को इस तरह के बयानों के लिए निर्देश दिए हैं।...////...