संयुक्त राष्ट्र ने साइबर अपराध पर ऐतिहासिक संधि को अपनाया
25-Dec-2024 07:52 PM 7493
न्यूयॉर्क, 24 दिसंबर (संवाददाता) संयुक्त राष्ट्र महासभा ने आज साइबर अपराध को रोकने और उससे निपटने के लिए एक नई संधि को अपनाया, जिसके साथ ही पांच साल की वार्ता प्रक्रिया पूरी हो गई। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने सभी देशों से संधि में शामिल होने और संबंधित हितधारकों के सहयोग से इसे लागू करने का आह्वान किया है। साइबर अपराध के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र संधि का उद्देश्य साइबर अपराध को अधिक कुशलतापूर्वक और प्रभावी ढंग से रोकना और उससे निपटना है, जिसमें अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करना और तकनीकी सहायता और क्षमता निर्माण सहायता प्रदान करना शामिल है, खासकर विकासशील देशों के लिए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^