सनी देओल के बहाने सिंह ने कंगना पर साधा निशाना
27-Mar-2024 06:41 PM 2298
शिमला, 27 मार्च (संवाददाता) बॉलीवुड अभिनेता और पंजाब के गुरदासपुर से भारतीय जनता पार्टी के सांसद सनी देओल के बहाने हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोशल मीडिया पर मंडी से भाजपा प्रत्याशी एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत पर निशाना साधा।श्री सिंह ने बुधवार को फेसबुक पर सनी देओल की ओर से अपना प्रतिनिधि नियुक्त करने को लेकर जारी पत्र अपलोड किया। पोस्ट को श्री सिंह ने शीर्षक देते हुए लिखा कि ‘ऐसे हालात मंडी में न हों यही प्रभु श्रीराम से कामना करता हूं।’श्री सिंह की ओर से अपलोड किए पत्र में सन्नी देओल ने बैठकों में शामिल होने और अन्य आवश्यक कार्यों को पूरा करने के लिए अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है। कंगना को भाजपा ने मंडी से अपना प्रत्याशी तय किया है। कांग्रेस की ओर से श्री सिंह की माता और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह के चुनाव लड़ने की संभावना है। मंडी सीट के लिए कांग्रेस ने श्री सिंह को प्रभारी नियुक्त किया है। अप्रैल के पहले हफ्ते से श्री सिंह चुनाव प्रचार में उतरेंगे। इससे पहले सोशल मीडिया के माध्यम से चुनावी माहौल बनाने में जुटे हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^