सऊदी क्राउन प्रिंस एलएएस शिखर सम्मेलन में नहीं होंगे शामिल
23-Oct-2022 11:58 PM 4362
काहिरा 23 अक्टूबर (संवाददाता) सऊदी क्राउन प्रिंस और सऊदी अरब के प्रधान मंत्री मोहम्मद बिन सलमान अल सऊद अल्जीरिया में अरब राज्यों के लीग (एलएएस) के आगामी शिखर सम्मेलन में भाग नहीं ले पाएंगे। अल्जीरियाई राष्ट्रपति प्रेस सेवा ने रविवार को यह जानकारी दी। राष्ट्रपति प्रेस सेवा ने एक बयान में कहा,“अल्जीरियाई राष्ट्रपति अब्देलमदजीद तेब्बौने को सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस व प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान का फोन आया, जिन्होंने खेद व्यक्त किया कि वह डॉक्टरों की सिफारिशों के तहत अल्जीरिया में अरब लीग शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^