सपा के धोखे को अब समझी हैं मायावती: शाही
15-Jan-2024 11:23 PM 5966
देवरिया,15 जनवरी (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही सोमवार को कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) से बार बार मिले धोखे को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती अब समझी हैं और यही कारण है कि उन्होने इंडिया गठबंधन में शामिल नहीं होने का फैसला किया है। श्री शाही अपने पैतृक गांव पकहां में खिचड़ी के अवसर पर सहभोज के आयोजन के बाद संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। मायावती द्वारा इंडिया गठबंधन को बायकाट करने के सवाल पर श्री शाही ने कहा कि मायावती इस प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री रही हैं। एक उनका अच्छा जनाधार रहा है। वे समाजवादी पार्टी के धोखे में आने के नाते 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ी और उनके ऊपर ही उन्हीं लोगों ने इस गठबंधन को लेकर उनपर आरोप लगाये थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^