सफदरजंग के पांच डॉक्टर ड्यूटी से हटाए गए
19-Jul-2022 10:58 PM 5606
नयी दिल्ली 19 जुलाई (AGENCY) दिल्ली के प्रतिष्ठित सफदरजंग अस्पताल के बाहर प्रसव के एक मामले में यहां के पांच डॉक्टर ड्यूटी से हटा दिए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के सूत्रों ने मंगलवार को यहां बताया कि अस्पताल के बाहर एक महिला का प्रसव होने की घटना के बाद मंत्रालय की एक उच्च स्तरीय टीम ने अस्पताल का दौरा किया। इस टीम ने पूरे तथ्यों को देखा और घटनास्थल का भी ब्यौरा लिया। सूत्रों ने बताया कि उच्चस्तरीय टीम की जांच पूरी होने तक अस्पताल के पांच डॉक्टरों को ड्यूटी से हटा दिया गया है। यह महिला और उसका बच्चा आप स्वस्थ है और सफदरजंग अस्पताल में भर्ती हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^