सरकार की नाकामी का परिणाम है सड़कों पर उतरे लोग: जयराम
22-Sep-2024 08:19 PM 6269
शिमला, 22 सितंबर (संवाददाता) हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है कि प्रदेश की सुक्खू सरकार पूरी तरह से नाकाम हो गई है। आज प्रदेश का हर वर्ग सरकार के खिलाफ सड़कों पर है। बीते रोज़ सरकार के खिलाफ विभिन्न संगठनों ने प्रदेश भर में प्रदर्शन भी किया। श्री ठाकुर ने रविवार को यहां जारी बयान में कहा कि लगभग डेढ़ साल में ही प्रदेश के सभी वर्ग द्वारा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने के पीछे की वजह है कि सत्ता में आने के लिए कांग्रेस ने चुनाव के दौरान बड़े बड़े वादे किए व झूठी गारंटियां दी। लेकिन सत्ता में आने के बाद सारी की सारी गारंटियां भूल गए और एक तानाशाह की तरह शासन करने लगे। जब मन में आया डीजल के दाम बढ़ा दिए, सीमेंट के दाम बढ़ा दिए, डिपुओं में मिलने वाले राशन के दाम बढ़ा दिए। जब मन में आया कर्मचारियों का डीए रोक दिया, वेतन को विलंबित करने का फार्मूला भी सरकार की इसी नासमझी और दूरदर्शिता रहित सोच का परिणाम है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^