सरकार ने किया अनुसूचित जाति को मुख्य धारा से जोड़ने का काम: अनुराग ठाकुर
14-Jan-2024 09:07 PM 5637
नयी दिल्ली,14 जनवरी(संवाददाता) केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि हमारी सरकार दलितों, शोषितों व वंचितों को मुख्यधारा से जोड़कर उन्हें संवैधानिक अधिकार के साथ साथ सामाजिक न्याय और समान अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है। श्री ठाकुर रविवार को अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर और ऊना जिले में रहे। श्री अनुराग ठाकुर ने ऊना जिले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के छः प्रमुख उत्सवों में एक मकर संक्रांति के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर कार्यवाह दत्तात्रेय जी होसबोले जी एवं आम जनता के साथ सूर्य के उत्तरायण आगमन का पर्व मनाया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^