सरकार ने पिछले पांच वर्षों में पुरुष हॉकी टीम पर 65 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए हैं: अनुराग ठाकुर
02-Dec-2021 07:13 PM 1439
नयी दिल्ली, 02 दिसम्बर (AGENCY) सरकार ने पिछले पांच साल के दौरान पुरुष हॉकी टीम पर 65 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए हैं। 2016 -17 से 2020-21 तक अर्थात बीते पांच वर्षों के दौरान सीनियर हॉकी पुरुष टीम पर 45.05 करोड़ रुपये और जूनियर हॉकी पुरुष टीम पर 20.23 करोड़ रुपये कोचिंग कैंप, विदेशी प्रतियोगिताओं, घरेलू प्रतियोगिताओं, कोचों के वेतन, उपकरण आदि पर खर्च किए गए हैं। इसके अलावा, 2016-17 से खेलो इंडिया योजना के तहत हॉकी के लिए 103.98 करोड़ रुपये की 20 बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है।यह जानकारी युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^