सरकारी कर्मचारियों के डीए में चार प्रतिशत की वृद्धि
15-Mar-2024 10:38 PM 7699
भोपाल, 15 मार्च (संवाददाता) मध्यप्रदेश सरकार ने सरकारी अधिकारियों कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में चार प्रतिशत की वृद्धि करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि चार प्रतिशत की वृद्धि के बाद डीए एक जुलाई 2023 से कुल 46 प्रतिशत हो जाएगा। इसका लाभ एक मार्च 2024 (भुगतान अप्रैल 2024) से मिलेगा। उन्होंने राज्य के सभी सरकारी अधिकारियों कर्मचारियों को बधाई दी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^