सशक्त समाज के निर्माण के साथ गूंज की 'अनुगूंज' पूरी दुनिया में फैले: राज्यपाल
18-Dec-2022 10:17 PM 5963
रांची, 18 दिसंबर (संवाददाता) झारखंड में उत्साह और उमंग के बीच सिल्ली में तीन दिवसीय गूंज महोत्सव का आज राज्यपाल रमेश बैस ने उद्घाटन किया। उदघाटन समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि विकास के विविध आयाम से जुड़े गूंज महोत्सव में शामिल होकर प्रसन्नता हुई। गूंज की 'अनुगूंज' पूरी दुनिया में फैले। उन्होंने कहा कि महोत्सव का पहला दिन महिलाओं के नाम समर्पित है। जहां नारी की पूजा होती है, वहां देवताओं का वास होता है। महिलाओं को विकास की मुख्य धारा में जोड़े बिना सशक्त समाज की कल्पना नहीं की जा सकती। इसके साथ ही युवाओं और किसानों को बेहतर मुकाम देकर राज्य और देश को खुशहाल बनाया जा सकता है। इस दिशा में गूंज का प्रयास सराहनीय है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^