सतपुड़ा भवन में हुई अग्नि दुर्घटना से सभी लोगों को निकाला सुरक्षित
12-Jun-2023 11:53 PM 2674
भोपाल, 12 जून (संवाददाता) मध्यप्रदेश के भोपाल के सतपुड़ा भवन की तीसरी मंजिल पर स्थित जनजातीय क्षेत्रीय विकास योजनाएं संचालनालय में आज आग लग गयी। आग का प्रारंभिक कारण शार्ट सर्किट होना है, जिसकी पुष्टि फायर अमले की जांच के बाद हो सकेगी। जनजातीय कार्य विभाग की उप सचिव दिशा प्रणय नागवंशी ने बताया कि तीसरी मंजिल पर लगी आग पांचवी मंजिल तक पहुंची। आग से प्रभावित स्थान से सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। दमकल अमला आग पर काबू के लिए स्थल पर कार्य कर रहा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^