सत्ता के लिए इंडी गठबंधन के लोग गिद्धों की तरह लड़ रहे हैं : डॉ रविंद्र राय
27-Oct-2024 10:07 PM 6433
रांची,27 अक्टूबर (संवाददाता) झारखंड भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र राय ने कहा कि झारखंड में चुनाव अपने प्रारंभिक दौर के अंतिम छोर पर है और इस राज्य का निर्माण करने वाली भारतीय जनता पार्टी पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में उतरी है। श्री मरांडी ने आज यहां भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि झारखंड को भाजपा ने बनाया है और झारखंड को भाजपा ही बचाएगी। इसका नवनिर्माण करेगी। एक तरह से भाजपा की राजनीतिक कोख से ही झारखंड का जन्म हुआ है। कुछ लोग आज भी यही कहते हैं और भ्रम फैलाते हैं कि झारखंड लड़कर लिया है। उन्होंने कहा कि जब तक झारखंड के लिए लड़ते रहे, तब तक झारखंड नहीं बना। झारखंड बनाने की जब सहमति हुई, तब झारखंड में लड़ाई समाप्त थी। उस वक्त झारखंड में आदिवासी, गैर आदिवासी अगड़ा, पिछड़ा, दलित की सीमा बनाकर झामुमो और कांग्रेस ने भेदभाव पैदा किया। भाजपा ने उस भेदभाव की सीमा को मिटाकर राज्य में आम सहमति बनाई गई। उसके बाद झारखंड का निर्माण हुआ।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^