सीएम राइज स्कूलों का भूमिपूजन कार्यक्रम बेहतर ढंग से हो - शिवराज
26-Oct-2022 06:33 PM 6255
भोपाल, 26 अक्टूबर (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश के सीएम राइज स्कूलों का भूमिपूजन कार्यक्रम बेहतर ढंग से हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निवास पर आज सीएम राइज स्कूलों के भूमिपूजन कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि इन्दौर में 29 अक्टूबर को होने जा रहे प्रदेश के 73 सीएम राइज स्कूलों के भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन बेहतर रूप में हो। इस मौके पर प्रदेश के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा श्रीमती रश्मि अरूण शमी सहित अधिकारी मौजूद थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^