सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप के लिए झारखंड टीम की हुई घोषणा
16-Oct-2021 05:52 PM 3986
रांची, 16 अक्टूबर (AGENCY) उत्तरप्रदेश के झांसी में 21 से 30 अक्टूबर तक आयोजित 11वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सीनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2021 के लिए हॉकी झारखंड की महिला टीम की आज एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम सिमडेगा में घोषणा कर दी गई। कोच ,मैनेजर सहित कुल 20 सदस्यों की यह टीम झांसी के लिए रवाना होगी। 25 सितंबर से सिमडेगा में अनुभवी प्रशिक्षकों के द्वारा विशेष प्रशिक्षण के बाद आज हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष सह हॉकी झारखंड के उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी, टीम की प्रशिक्षक बिगन सोय ,हॉकी कोच प्रतिमा बारवा एवं तारिणी कुमारी के द्वारा 18 सदस्यीय टीम की घोषणा की गई।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^